भिषण गर्मी से जनता बोल रही , त्राहीमाम त्राहीमाम, तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र के सलेमगढ़मौजा ब्रह्मबाबा स्थान का मामला सलेमगढ़ पुरानी बाजार दलित बस्ती में भी ट्रांसफार्मर जला हुआ है। 5 दिन होन के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा है ग्रामीण 5 दिन से ट्रांसफार्मर जानने से परेशान है
लोग बिजली विभाग के मनमानी और गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण लगभग 125 घंटे से परेशान है
बताते चलें कि तरयासुजान विधुत उप केन्द्र के सरया फिडर के ग्राम सभा सलेमगढ मौज ब्रह्मा बाबा स्थान पर का ट्रांसफर आज लगभग पांच दिन से जला हुआ है।
जिसके बारे में ग्रामीणों के द्वारा आनलाइन सुचना भी विभाग को किया है परंतु बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों के कान भैंसा समा गई है जिससे उनके कानों से सुनाई नहीं दे रहा है।
अपने अराम से बिजली का मजा काट रहे और असहाय जनता को नियम और नियमावली का पाठ पढ़ा रहे है। जनता में जिम्मेदारों के प्रति भारी आक्रोश है दिखाई दे रहा है।
उक्त गांवों में 125 घंटे से ब्लेक आउट जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिजली उपभोक्ता गर्मी की रात जागकर बिता रहे हैं।
बिजली विभाग के अधिकारी, लाईनमैनो के गैरजिम्मेदाराना और मनमानी का आलम है। उक्त गांव के लोग लाईनमैन सहित जे ई तरयासुजान अनूप श्रीवास्तव, एसडीओ शुभम अग्रहरी को शुक्रवार से ही मोबाइल से फोन लगा रहे हैं ।
लेकिन फोन रिसीव की जहमत नहीं उठा रहे हैं।जिसका खामियाजा उपभोक्ता झेल रहे है।
ग्रामीणों ने बिजली के मनमाने रवैए के संदर्भ में जांच कर। उचित कार्रवाई की मांग किया है। कहां कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के बिजली के चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के आदेश का कोई असर नहीं है।
उनके आदेश को तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी, अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं। सलेमगढ़ गांव के लड्डू मद्धेशिया गुड्डू द्विवेदी पप्पू बैठा राजू दुबे विकास अर्जुन यादव कृष्ण मद्धेशिया भारदुल यादव हनुमत मद्धेशिया श्री मद्धेशिया मोहन मद्धेशिया कृपा मद्धेशिया ट्रांसफार्मर जलने से उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
