जल निगम द्वारा प्राथमिक विद्यालय अहिरौली कुसम्ही पश्चिम टोला में पानी का कनेक्शन नहीं

 

गांव से मेन रोड में मिलने वाली इकलौती सड़क भी बदहाल

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद के रामकोला नगर पंचायत वार्ड नंबर 15 राजेंद्र नगर अहिरौली कुसम्ही पश्चिम टोला में प्राथमिक विद्यालय है जिसमें बच्चों की संख्या 166 है जिसमें लाला टोला नौका टोला से बच्चे पढ़ने आते जाते हैं।

नगर पंचायत होने के बावजूद इस प्राथमिक विद्यालय में जल निगम रामकोला द्वारा पानी का कोई कनेक्शन नहीं है जिससे बच्चों को शुद्ध पानी पीने से वंचित हैं शुद्ध पानी न मिलने की वजह से बच्चों को बीमारी का खतरा बना रहता है लेकिन जिम्मेदार मौन हैं।

सरकारी फरमान भी बेअसर साबित होता नजर आ रहा है इतना ही नहीं इस गांव से निकलने वाली मात्र एक सड़क जो रामकोला कप्तानगंज मेन रोड में जाकर मिलती है इसी सड़क से बच्चे विद्यालय आते जाते हैं यह सड़क अपने बदहाली पर आंसू बहा रही है बारिश होती है तो इस सड़क पर चलना दुश्वार हो जाता है।

बच्चों को और गांव के लोगों को आने-जाने में बड़ी असुविधा होती है सड़क की ऊंचाई विद्यालय परिसर से ज्यादा होने की वजह से विद्यालय परिसर में जल जमाव हो जाता है प्राथमिक विद्यालय अहिरौली कुसम्ही के प्रधानाचार्य राजेश दुबे अध्यापक विनय कुमार, उपेंद्र यादव ने बताया कि जब बारिश होती है तो विद्यालय परिसर जल मग्न हो जाता है।

बारिश में सड़क कीचड़ और पानी से भर जाती है विद्यालय के बच्चों और शिक्षक गण तथा गांव के लोगों को आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है ।

रामकोला नगर पंचायत के अधिकारी कब सड़क और विद्यालय पर ध्यान देंगे अब यही देखना है।कब सड़क बनेगी और विद्यालय की जल निकासी की व्यवस्था तथा जल निगम द्वारा पानी का कनेक्शन कब होता है इसी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *