जे सी बी मशीन से नहर की सफाई का काम शुरू

जे सी बी मशीन से नहर की सफाई का काम शुरू

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

रामकोला विकासखंड के देवरिया बाबू गांव के पश्चिम रामपुर रजवाहा छोटी गंडक नहर खजुरिया बड़ी नहर से निकली हुई है जो फुलवरिया, जोलहा पट्टी, देवरिया बाबू, अंसारी टोला ,सहजौली, बगहा खुर्द होते हुए कप्तानगंज रामकोला मुख्य मार्ग को पार कर गंडक नदी में जाकर मिली हुई है जो झाड़- झंकाड़ घांस-फूस और नरकट से पटी हुई थी ।

नहर विभाग ने संज्ञान में लेते हुए नहर की सफाई का काम शुरू करा दी है नहर की सफाई का काम जेसीबी मशीन से हो रही है किसान परेशान थे गेहूं की सिंचाई को लेकर अब किसानों में आस जग चुकी है कि नहर की सफाई होते ही नहर में पानी आ जाएगा और गेहूं की सिंचाई आसानी से होगी इसके साथ ही नहर की पटरी पिच है जिससे आम जनमानस से लेकर स्कूली बच्चे बच्चियों पढ़ने आते जाते हैं उन्हें सांपों का डर बना रहता था अनहोनी
की आशंका सताती रहती थी लेकिन नहर के झाड़ झंकाड़ घास- फूस और नरकट की सफाई होने से बच्चों के अन्दर अनहोनी का आशंका खत्म हो जाएगी बच्चे बच्चियों को स्कूल आने-जाने में डर नहीं सताएगा नहर की सफाई होने और नहर में पानी आने के बाद किसान अपने फसलों की सिंचाई समय से कर लेंगे जिससे अच्छी पैदावार होगी और किसान खुशहाल होंगें।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *