अवधेश कुमार दाहूगंज, कुशीनगर।
9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
सलेमगढ़ निवासी बी एन श्रीवास्तव ने मंडलायुक्त को लिखित तहरीर में बताया कि इस क्षेत्र में सरकारी ट्यूबवेल एक भी नहीं है क्योंकि नहरों के जाल के कारण पानी सिंचाई हेतु पर्याप्त मिलता रहा है। लेकिन विगत बीस (20 वर्षों) वर्षों से पानी का आना बन्द हो गया, लेकिन नहर की सफाई एवं अनुरक्षण कार्य अनवरत चल रहा है। जैसा कि विभाग में अनुरक्षण हेतु होता रहता है।
इस माइनर (राजवाहा) का नाम टडवा से सलेमगढ़ तथा दूसरा-टडवा से बहादुरपुर है। जब तक सिंचाई का लगान लगता था तब तक पानी भी कम वेस आता रहा,
लेकिन अब सिचाई का लगान नही वसूला जाता तो पानी भी आना बंद हो गया। कागज में यह दोनो माइनर (राजवाहा) फुल पानी से साथ संचालित हो रहा है।
लेकिन मौके पर नहर सूखा है इस बात की सत्यता जॉचने हेतु इस माइनर पर पडने वाले ग्रामवासियों से वार्ता कर किया जा सकता है। इस माइनर से रवि एवं खरीफ किसी भी सीजन में पानी सिचाई हेतु नहीं मिलता है। यह क्षेत्र अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड नं0-2 फाजिल नगर कुशीनगर में आता है।
इसी के मद्देनजर मांग किया कि इस माइनर में रवि एवं खरीफ दोनो सीजन में पानी देने हेतु आदेश करने कि कृपा करें तथा इतने दिनांक से पानी न आने के लिए विभागीय जाँच कराने की कृपा करें ताकि इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो सके और किसानो को सिंचाई का पूर्ण लाभ मिल सके।
