लखनऊ इंदिरानगर के जरहरा रसूलपुर गांव में ट्रैक्टर चालक सूरज यादव (25) की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है
। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए ट्रैक्टर मालिक राज जायसवाल और उसके साढू पर हत्या का केस दर्ज कराया है।
घटना के दो दिन बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज से केस ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में देखा गया कि मृतक को आखिरी बार ट्रैक्टर मालिक के घर जाते देखा गया था।
परिजन आरोप लगा रहे हैं कि शराब पिलाकर, मारपीट के बाद सूरज को ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या की गई ।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर घंटों हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठा सकती है।
