फिरोज़ अंसारी अश्क / लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रूबरू फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल रूबरू साहित्य उत्सव2025 उत्तर प्रदेश
हिंदी संस्थान(हजरतगंज -लखनऊ के निराला सभागार में आयोजित
समारोह में 22जून को हिन्दी के उत्थान व साहित्य सेवा के लिए कप्तानगंज नगर के शायर डॉ. इम्तियाज़ समर को साहित्यकारों की उपस्थिति में साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित हुए।
नगर के साहित्य – प्रेमियों व गणमान्य व्यक्तियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।
साहित्यिक संस्था प्रभात सेवा समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत गुप्त इन्द्र,बेचू बी॰ ए॰,बेनीगोपाल शर्मा, डॉ. अर्शी बसतवी, कन्हैया लाल करूणा, नुरुद्दीन नूर, जगदीश खेतान,हरेराम गुप्त,अभय मद्धेशिया, इमदाद हुसैन,मंजूर हसन, राजेश बर्मा आदि ने डॉ. समर को बधाई दी है, और उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
