डॉ पवन कुमार खरवार ने आँगनबाड़ी में लगवाये पंखा लाइट, खिल उठें नौनिहाल।

 

वैभव तिवारी 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA

समउर बाजार कुशीनगर ।एक ऐसा मसीहा जिसको ना तो किसी कि सहयोग कि जरुरत है, और ना ही कोई प्रसिद्धि कि जरुरत, जो बीना किसी भेद भाव के जाती धर्म से ऊपर उठ कर एक इंसानियत का फर्ज अदा कर रहें हैं।

हम बात कर रहे हैं
डा० पवन खरवार की जो कि वरिष्ठ प्राइवेट डाक्टरों कि सूचि में गिने जाते हैं जिनके द्वारा अपना निजी अस्पताल अरहंत क्लिनिक कसया तथा सीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल समउर में संचालित है।

उक्त डाँ द्वारा बीते सालो में पूरी दुनिया जूझ रहे थी कोरोना जैसे घातक वैश्विक महामारी उसमें गरीब घरों को चिन्हित करके राहत सामग्री भिजवाने का काम किया समय-समय पर पेड़ पौधा बांटने का काम करते हैं समउर बाजार के तीन विद्यालयों एक आंगनबाड़ी को गोद  लेकर उस विद्यालय की संपूर्ण विकास का कार्य कर रहे हैं इस संदर्भ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पंखा और लाइट लगवा कर सराहनीय कार्य किए है।

उनके कृत्य वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने समउर बाजार के आँगनबाड़ी केंद्र में लाइट और पंखे की व्यवस्था कर बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा का माहौल तैयार किया है।

इस तरह के कार्यों से न केवल बच्चों को लाभ होता है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश जाता है। उनकी पहल को क्षेत्र में बहुत सराहा जा रहा है, और लोग उन्हें नेक दिल इंसान के रूप में देखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *