सह संपादक वैभव तिवारी / 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को तरयासुजान पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 03 अदद मोटरसाइकिल BR28Y0623 हीरो एचएफ डिलक्स व रंग लाल , BR28T9987 हीरो एचएफ डिलक्स व रंग काला लाल, हीरो स्पलेण्डर प्लस गलत नम्बर UP57AM9074 तथा सही नम्बर UP53EF8641 की बरामदगी की गयी। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना तरयासुजान पर मु0अ0सं0 188/25 धारा 2(30)/317(2)/341(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तों की पहचान आदित्य पटेल पुत्र लक्ष्मण प्रसाद सा0 ग्राम जलालपुर थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार और नीरज यादव पुत्र भुट्टी यादव सा0 बाँककखास थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर तथा भीम निषाद पुत्र स्व0 धर्मेश निषाद सा0 जवही मलही एस्तमाली नवका टोला थाना तरया सुजान कुशीनगर के रूप में हुई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
प्र0नि0 धनवीर सिंह, व0उ0नि0 श्यामलाल निषाद,उ0नि0 आलोक सिंह, उ0नि0 प्रभात या
दव,0नि0 अनुराग शर्मा हे0का0 विजय कुमार,का0 गिरिश कुमार , कुशीनगर,का0 विशाल सिंह , अवनीश विशाल आदि शामिल रहे।
