मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों ने शव को टेंट हाउस मालिक के दरवाजे पर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया।
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
क्षेत्र के कोरया निवासी आशीष प्रजापति (16) पुत्र नवल प्रजापति गांव के ही खेदारू पटेल के बुलाने पर कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के परसौनी में काम करने गया था
। काम करने के दौरान जनरेटर में करंट उतरने से आशीष उसके चपेट में आ गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार टेंट हाउस मालिक ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी। शव के मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
सूचना के बाद पिता नवल, मां गीता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शव मंगलवार की शाम उसके गांव पहुंचा, आक्रोशित परिजनों ने शव को टेंट हाउस मालिक के दरवाजे पर रख दिया और प्रदर्शन करने लगे।
सूचना पर आई तुर्कपट्टी पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसएसआई प्रिंस कुमार ने बताया कि परिजनों से बात कर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
