त्रिवेणी मिल रामकोला इकाई में गन्ना पेराई सत्र 2025-2026 का शुभारम्भ हुआ

त्रिवेणी मिल रामकोला इकाई में गन्ना पेराई सत्र 2025-2026 का शुभारम्भ हुआ

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
लक्ष्मीगंज कुशीनगर

कुशीनगर के रामकोला नगर पंचायत में स्थित त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इकाई रामकोला में नए पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने परंपरागत रूप से डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की।
कार्यक्रम से पहले मिल प्रबंधन की ओर से मंदिर में पूजा-अर्चना और बैल-बैलगाड़ी की विधिवत पूजा की गई। मिल के महाप्रबंधक यस राज सिंह ने बताया कि इस वर्ष किसानों के सहयोग से मिल अधिक उत्पादन और बेहतर भुगतान व्यवस्था की दिशा में काम करेगी।
विधायक विनय गोड़ ने अपने संबोधन में कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। गन्ना मूल्य का भुगतान समय से हो, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों की किसी भी शिकायत पर तत्परता से कार्यवाही होगी।”
नए सत्र के शुभारंभ पर सांसद विजय कुमार दुबे की अनुपस्थिति में उनके पुत्र ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मानवेंद्र राय, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, आशुतोष गोविन्द राव (गोलू बाबू), मंडल अध्यक्ष राजेश राव (टेकुआटार), मनमोहन गुप्ता, राधेश्याम दीक्षित, सत्यपाल गोविन्द राव, अनूप श्रीवास्तव, शांति शाही सहित बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं मिल कर्मचारी उपस्थित रहे।
मिल प्रबंधन ने आए हुए सभी अतिथियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *