दिल्ली से सुपौल जा रही लग्जरी बस ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रौदा मौत

 

बस आगे जाकर ट्रक से टकराई

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला

सुपौल जा रही एक लग्जरी बस ने

सड़क किनारे खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मारा
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया।

दिल्ली से बिहार के सुपौल जा रही एक लग्जरी बस ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस आगे जाकर एक ट्रक से जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,
मृतकों की पहचान अली मियां (50 वर्ष) और अब्बार अंसारी (20 वर्ष), दोनों निवासी शुकदेव पट्टी, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों किसी रिश्तेदारी से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही एसडीएम आकांक्षा मिश्रा और थानाध्यक्ष धनवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया।

गुस्साए लोगों ने मृतकों के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *