देवरिया में एक परिवारिक विवाद में मारपीट का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक पक्ष कि महिला और युवतियों ने दूसरे पक्ष की महिला कों घसीट घसीट कर मारा।

बताया जा रहा है उस महिला को बाद में इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। बीते दिन दोनों पक्षो पर शांति भंग चालान हुआ था । लेकिन सामने आया वीडियो हैरान करने वाला है।

दोनों पक्षों में विवाद की जड़ शौचालय की टंकी को बनाने को लेकर था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष की महिलाएं थाना परिसर में भी भिड़ गई।

खुखुन्दू थाना क्षेत्र के चकिया शुक्ला गांव का है मामला जहां करीब 20 दिन पहले विवादित भूमि में शौचालय की टंकी निर्माण को लेकर बवाल शुरू हुआ था।

मामले में पीड़ित पक्ष ने भूमि को अपने डीह की भूमि बताते हुए पैमाइश करने के बाद शौचालय निर्माण करने की बात कहा।

जबकि दूसरे पक्ष ने उसे अपनी भूमि बताया और शौचालय की टंकी बनवानी शुरू कर दी ।

इसको लेकर जब पीड़ित पक्ष ने अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी तब डायल 112 मौके पर पहुंची ।

इसके कुछ देर बाद खुखुंदू पुलिस भी मौके पर पहुंची ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *