नर और मादा बंदर ने ट्रक ड्राइवर इद्रीश अंसारी का मोबाइल लेकर फरार हो गए

नर और मादा बंदर ने ट्रक ड्राइवर को 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
लक्ष्मीगंज कुशीनगर

जनपद कुशीनगर के रामकोला विकासखंड के देवरिया बाबू अंसारी टोला के ट्रक ड्राइवर इद्रीश अंसारी का नर और मादा बंदर ने मोबाइल लेकर फरार हो गये।

आजकल के दौर में न जाने कैसी-कैसी घटनाएं हो रही है अभी तक तो लोग चोरी की घटनाओं का अंजाम दे रहे थे लेकिन एक ऐसी घटना सामने आई है कि जानवर भी चोरी कर रहे हैं। देवरिया बाबू अंसारी टोला के इद्रीश अंसारी पुत्र स्वर्गीय इस्माइल अंसारी ट्रक चलाते हैं।

शीरा लोड कर तुलसीपुर जिला बलरामपुर कांटा कराने फैक्ट्री के अंदर गए कांटा पर नंबर लगाने के लिए उतरे की नर और मादा बन्दर ट्रक में घुसे और मोबाइल लेकर फरार हो गए बहुत ढूंढने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला हैरत अंगेज कारनामा देखकर वहां पर मौजूद राम ध्यान कुशवाहा, ख्वाजा, जनार्दन ,आदि लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या जमाना आ गया है ।

कि आदमी तो आदमी अब बंदर भी मोबाइल चुरा रहे हैं ट्रक ड्राइवर इद्रीश अंसारी का कहना है कि हमारे जीवन की यह पहली घटना है जो मेरे साथ घटी है मैं सभी लोगों को आगाह करना चाहता हूं कि आप सभी लोग सावधान रहें वरना बंदर आपका भी मोबाइल चुरा सकते हैं। 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *