नवविवाहिता की नहर में डूबने की आशंका नहर में तलाश जारी है

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के खफरैला टोला में एक नवविवाहिता के नहर में डूबने की आशंका है। गुड्डू कुशवाहा की 19 वर्षीय पत्नी ज्योति खजुरिया नहर की शाखा में लापता हो गई है।

जेठानी से हुआ था विवाद

सोमवार सुबह ज्योति और उसकी जेठानी के बीच विवाद हुआ। सुबह सात बजे जब ज्योति के मायके वालों ने उसे फोन किया तो जेठानी ने फोन उठाया। जेठानी ने बताया कि ज्योति नहर में कूद गई है।

पुलिस ने मामला कराया था शांत

ज्योति की मां ने बताया कि तीन दिन पहले जेठानी से 500 रुपये में साइकिल बेचने और बालू को लेकर झगड़ा हुआ था। डायल 112 ने आकर मामला शांत करवाया था। सोमवार सुबह फिर इसी मुद्दे पर विवाद हुआ।

परिजनों का आरोप है कि मेरी बेटी को मारा गया है। दोनों के पति कमाने के लिए बाहर गए हुए हैं। घर पर केवल दोनों महिलाएं ही थीं। ज्योति की शादी दो महीने पहले मई में हुई थी।
तैराकों की मदद से तलाश जारी

रामकोला थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय तैराकों की मदद से नहर में तलाश जारी है। पांच घंटे बीत जाने के बाद भी ज्योति का कोई पता नहीं चल सका है। आरोपी जेठानी घटना के बाद से घर में ताला लगाकर कहीं चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *