नहर के पुलिया की टूटे हुवे रेलिंग दे रहे खतरे को दावत

नहर के पुलिया 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला विकासखंड के देवरिया बाबू गांव के पश्चिम तरफ रेलवे ढ़ाले के बगल से एक लिंक नहर गुजरती है जो कर्तहां स्थान होते हुए रामकोला कप्तानगंज मुख्य मार्ग साहेबगंज को पार की हुई है।

बता दे कि देवरिया बाबू गांव के पश्चिम रेलवे ढ़ाला है वहीं से पिच रोड निकली है जो आगे चलकर नहर की पिच पटरी में मिली है जिसमें नहर की दो पुलिया है दोनों पुलिया की रेलिंग टूट जाने से हर घड़ी खतरे की आशंका बनी रहती है।

इस पुलिया से प्रतिदिन लोगों का आवागमन है दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन तक आते जाते हैं साहेबगंज और कप्तानगंज जाने का यही नहर का पिच मुख्य रास्ता है जोलहा पट्टी ,तरकुलवा, लक्ष्मीगंज ,देवरिया बाबू , तेलिया टोला, धोधरहीं, अंसारी टोला, सहजौली, कोटियां, पांडे छपरा आदि गांव के लोगों का आवागमन होता है इतना ही नहीं स्कूली वाहन भी आते जाते हैं जिससे बच्चे पठन-पाठन का कार्य करते हैं।

इस नहर की दोनों पुलिया तेलिया टोला के पश्चिम तरफ है अगर यह दोनों पुलिया का रेलिंग नहीं बना तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिसकी जिम्मेदारी नहर विभाग की होगी आम जनमानस की मांग है कि इस नहर की दोनों पुलिया की रेलिंग जल्द से जल्द बन जाए ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *