बृज बिहारी पांडेय तहसील प्रभारी कसया, कुशीनगर। 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कसया तहसील क्षेत्र के मधुरिया रजवाहा में पानी पानी की मांग को लेकर किसानों ने रालोद के प्रदेश सचिव और किसान नेता सियाशरण पाण्डेय के नेतृत्व किसानों ने प्रदर्शन किया और नहर में हेड से टेल तक पानी दिए जाने की मांग सिचाई विभाग के अधिकारियों से की।
शनिवार की सुबह धुनवलिया, मधुरिया, सरैया महंथ पट्टी, जोकवा, कोटवा करजही, नदवाबिशुनपुर बेइली, अमवा श्री दूबे सहित विभिन्न गांवों के किसानों ने नेशनल हाईवे के समीप मधुरिया रजवाहा पर प्रदर्शन किया।
किसान नेता पांडेय ने कहा कि इस नहर से दर्जनों से अधिक गावों की हज़ारो एकड़ से ज्यादा की भूमि की सिचाई का एक मात्र साधन मधुरिया रजवाहा है |
गांवों के किसानों की खेती की सिंचाई होती है। लेकिन पानी न आने से धान की रोपाई में किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। किसान धान की रोपाई के लिए पंपिंग सेट से तीन सौ रुपए घंटा पानी खेत में चलवा रहा है। जिससे किसानों की आर्थिक हालत बिगड़ रही है। इस रजवाहा में कृपा पट्टी, गुरवलिया फाल के इधर ही समस्या है।
किसान नेता श्री पांडेय ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और सरकार को बदनाम कर रहे हैं।
अगर नहर में पानी नहीं आया तो हम किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान अवधेश सिंह, अशोक सिंह, राजेश श्रीवास्तव, राम प्रवेश तिवारी, ग्राम प्रधान अमेरिका प्रसाद गोंड, प्रमोद मिश्रा, निलेश मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, इदरीश, पंकज पासवान, राम अवतार राजभर, रविन्द्र पाण्डेय, भोला प्रसाद, धर्मदेव प्रसाद, राज किशोर बरनवाल, गोपाल प्रसाद, चंद्रमन प्रसाद, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। सिचाई विभाग के जेई सुशील जोशी में बताया की किसानों के खेतो तक जल्द ही पानी पहुंचेगा |
