नाबालिक से दुष्कर्म व धर्मान्तरण के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

सह संपादक वैभव तिवारी / 9TVमाचार भारत UP बिहार MEDIA

थाना विशुनपुरा स्थानीय थानाक्षेत्र के निवासिनी पीड़िता के माता द्वारा उनकी नाबालिग लड़की को भगा ले जाने आदि के संबंध में तहरीर दिया गया।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए थाना विशुनपुरा पर मु0अ0सं0 172/2025 धारा 137(2) ,64,351(2) BNS व ¾ पाक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया गया एवं घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।

विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण 1. मेराज पुत्र हुसैनी साकिन लोहरपट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर, 2. सेराज पुत्र हुसैनी साकिन लोहरपट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर, 3.मेरूद्दीन उर्फ मेराजूद्दीन अंसारी पुत्र नबीरसूल अंसारी साकिन बतरौली धुड़खड़वा थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर, व 4.हसीना खातून पत्नी हुसैनी साकिन लोहरपट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर द्वारा पीड़िता को भगा कर ले जाना तथा उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ मेराज पुत्र हुसैनी द्वारा दुष्कर्म किया गया।जिसपर कार्यवाही करते हुए मंगलवार को विशुनपुरा पुलिस टीम द्वारा घटना का अनावरण करते हुए हिंदू युवती को भगाकर धर्मांतरण कराकर बलात्संग करने वाले अभियुक्त 1. मेराज पुत्र हुसैनी व सहयोगी 2. सेराज पुत्र हुसैनी, 3.मेरूद्दीन उर्फ मेराजूद्दीन अंसारी पुत्र नबीरसूल अंसारी 4.हसीना खातून पत्नी हुसैनी को गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त मुकदमें में धारा 87 बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुध्द धर्म संपरिवर्तन अधि0 2021 की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *