नाले के ढ़हने से दर्जनों घरों का जल निकास अवरुद्ध 

 

फिरोज अंसारी अश्क 

लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

 

रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 21 में एक महत्वपूर्ण नाले के ढह जाने से स्थानीय निवासी परेशानी में हैं। मां काली मंदिर के पास रामकोला-कसया रोड पर शारदा भवन के सामने स्थित यह नाला चार महीने पहले ही मरम्मत कराया गया था।

 

नाले के ढहने से दो दर्जन से अधिक घरों का जल निकास अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय निवासियों को चिंता है कि बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।

 

लोगों ने नाले की तत्काल मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बारिश के दिनों में उनकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

 

नगर पंचायत रामकोला के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कर्मचारी भेजकर स्थिति का जायजा लेने और शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *