फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला विकास खंड स्थित देवरिया बाबू जोलहा पट्टी हरिजन बस्ती में रविवार को एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह 9 बजे से 4 बजे तक हुई।
जिला पंचायत सदस्य धीरज मौर्या के व्यक्तिगत प्रयास से आयोजित इस शिविर में गांव के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में आंखों की जांच और इलाज की सुविधा प्रदान की गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
शिविर में मरीजों को आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। धीरज मौर्या ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया।
वही पूरे कार्यक्रम में उपस्थित हरि साधु
, राजकुमार, सतीश गौतम, प्रभंस प्रसाद और मेराज अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
