निकली कलश यात्रा, गूंजे जयकारे

 

लालमन शाह 9tv समाचार up बिहार MEDIA बहादुरपुर,कुशीनगर

तरयासुजान के बहादुरपुर में सोमवार को दुर्गा मंदिर परिसर से सात दिवसीय भागवत महापुराण यज्ञ हेतु भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

जय श्री राम के गगन भेदी नारों के के बीच हाथी-घोड़े, वाद्ययंत्रों और जयकारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। सलेमगढ़ छठ घाट से 1001 कन्याओं ने विधिपूर्वक जल भरकर कलश स्थापित किया।

यज्ञ का शुभारंभ यज्ञाचार्य विप्रेंदु महाराज व 21 विद्वानों ने वैदिकमंत्रोचार के साथ कराया।

वीरेन्द्र गुप्ता, रामचन्द्र भारती, सतेंद्र, ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण श्रद्धालु शामिल रहे। तरयासुजान पुलिस बल मयफोर्स सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *