नेशनल कैडेट कोर में लक्ष्मीगंज खेतान इंटर कॉलेज के छात्र चयनित हुए

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित हरिराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज में छात्रों का शारीरिक जांच के उपरांत एन सीसी में चयनित किया गया यह चयन सूबेदार एस हुदा, हवलदार जगत एवं प्रधानाचार्य एवं ए एन ओ कैप्टन अवधेश कुमार पांडे द्वारा किया गया इसके बाद भर्ती स्थल पर चयन प्रक्रिया में चेस्ट माप ,लंबी दौड़ बीम आदि का टेस्ट लिया गया।

शारीरिक टेस्ट में उत्तीर्ण छात्रों का लिखित परीक्षा भी कराया गया अंत में कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा गया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर छात्रों का चरित्र, अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति का विकास करता है ताकि वह उपयोगी नागरिक बन सकें और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें।

इस अवसर पर सूबेदार एस हुदा कैप्टन अवधेश कुमार पांडे शिक्षक गण राजेश सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, महेंद्र यादव ,मोहन यादव, बृजेश पांडे, कृपा शंकर, सतीश चंद्र ,बृजेश तिवारी, अशफाक अंसारी, हवलदार प्रसाद, नरेंद्र वर्मा, रामकरण, वीरेंद्र कुमार, मैनेज अनुज ,जयप्रकाश, राहुल कैडेट्स, कृष्ण, प्रिंस, सूरज, सलोनी, रीमा, मोहिनी ,मनीषा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *