9 टीवी समाचार
पांच बाइक संग दो लिफ्टर गिरफ्तार
कुशीनगर पटहेरवा पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे से एक बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पटहेरवा पुलिस ने बाइक लिफ्टर धीरज सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह निवासी कोटवा टीकमपार थाना पटहेरवा व जयकिशन आर्या पुत्र रामविलास प्रसाद ग्राम महुअवा खुर्द सोहंग थाना तुर्कपट्टी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 विभिन्न कम्पनियों की बाइकों को बरामद की है। पूछताछ में
लिफ्टरों ने बताया कि वह विभिन्न जनपदों से बाइक चुराकर उसके नम्बर प्लेट बदल कर बिहार राज्य आदि स्थानों पर ले जाकर बेच देते है।
इस बाइकों की कीमत साढे चार लाख रूपये बताई जा रही है। इनमें तीन प्लेटिना, बुलेट, हीरो स्पले
ण्डर आदि शामिल है।
टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, दरोगा मनोज कुमार वर्मा, अनुराग यादव, श्रवण कुमार, सिपाही राघवेन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र कुमार यादव, अर्जुन खरवार आदि ।
