फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत उस वक्त कोहराम मच गया जब पिकअप और बाइक के टक्कर में 39 वर्षीय गगन पाण्डेय की मृत्यु हो गई।
गगन पाण्डेय देवरिया बाबू ग्राम सभा के कोटिया टोला के स्थायी निवासी थे साथ ही उनका एक मकान लक्ष्मीगंज बाजार में भी है। लक्ष्मीगंज से रामपुर बगहा होते हुए अपने पुराने घर कोटिया जा रहे थे।
अभी रामपुर बगहा पहुंचे थे कि पिकअप पर लोहे का पाइप लदा था जिससे टक्कर हो गया टक्कर इस तरह से हुआ कि लोहे का पाइप सर में घुस गया जिससे दर्दनाक मौत हो गयी।
ये हादसा सोमवार को सायंकाल लगभग 3 से 4 बजे के आसपास हुआ।
आनन फानन में गगन पाण्डेय को कप्तानगंज ब्लाक पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गगन पाण्डेय वरिष्ठ कवि/शिक्षक मधुसूदन पाण्डेय के पुत्र थे गगन पाण्डेय तीन भाइयों में दूसरे नम्बर के थे जो पी सी एस की तैयारी कर रहे थे अभी उनका विवाह भी नहीं हुआ था।
जैसे ही मौत की खबर मिली पूरा गांव शोकाकुल हो गया ।
मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
पिकअप और ड्राइवर पुलिस कस्टडी में हैं।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
