संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
सलेमगढ़, कुशीनगर
तरयासुजान क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार बाईपास टोलप्लाजा मार्ग पर सचिवालय के समीप गुरुवार की देर रात एक अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे दरवाजे पर खड़ी एक 36 वर्षीय महिला को जोरदार ठोकर मार दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे महिला की मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दुर्गावती देवी उम्र 36 वर्ष मूल रूप से तमकुहीराज के बसडिला गुनाकर गांव की निवासी थी।
उसके पति ने सलेमगढ़ में जमीन खरीदी थी, जिस पर मकान बना कर पूरा परिवार साथ रहता था। हादसे के वक्त मृतका के पति बनारसी यादव घर पर मौजूद नहीं थे।
वह गुजरात में दिहाड़ी मजदूरी करता है।
महिला दरवाजे पर खड़ी थी कि एक अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार कर घटना स्थल से फरार हो गया।
घायल महिला का इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में मौत हो गया तरयासुजान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहादुररात चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में
सलेमगढ़ टोल प्लाजा मार्ग पर सचिवालय की समीप हादसा हुआ ।
महिला का पति रहता है बाहर मां की मौत से बच्चों में कोहराम मच गया। बच्चे अनाथ हो गए।
महिला की मौत हो गई है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस हादसे ने मृतका के तीन मासूम बच्चों को बे सहारा कर दिया ।
