फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के विकास खंड रामकोला के ग्राम पंचायत खोटही में स्थिति गंभीर है। पुलिस चौकी के पास नहर की पुलिया की रेलिंग दोनों तरफ से टूटी हुई है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। इनमें अधिकारी, कर्मचारी, किसान और स्कूली बच्चे शामिल हैं।
पुलिया ऊंचाई पर स्थित है। इस कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। रात में रोशनी की व्यवस्था भी नहीं है। कई लोग गिरने से बाल-बाल बचे हैं। कुछ लोग पहले भी गिर चुके हैं। पुलिया की मरम्मत न होने से बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है। इनमें अमन कुशवाहा, गोलू उर्फ संदीप यादव, अमित श्रीवास्तव, संदीप कुशवाहा, मुन्ना, मालिक और सुरेश
सिंह शामिल हैं। खोटही के प्रधान रामदेव प्रसाद ने कहा कि वे नहर विभाग के जेई से पूछकर बताएंगे। नहर विभाग के जेई आदित्य शर्मा ने जल्द ही पुलिया की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।
