पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा अपहरण के
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस कार्यालय, कुशीनगर में धारा 137(2) बीएनएस(अपहरण) तथा 87 बीएनएस(विवाह के लिए अपरहण या प्रलोभन) के अन्तर्गत लम्बित मुकदमों के समस्त विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा सभी विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अपहृताओं की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी से संबंधित प्रकर
णों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही अपहृत बालक/बालिकाओं, की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।
उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि प्रकरणों की विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले में गहन जांच के साथ तथ्यों को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाए। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।इस समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी मौजूद रहें।
