पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा रामकोला थाने का किया गया निरीक्षण

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर एस डाक्टर एस चनप्पा ने 30 जनवरी को रामकोला थाने का निरीक्षण किया।

डीआईजी गोरखपुर एस चनप्पा व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की मौजूदगी में रामकोला थाना का निरीक्षण के दौरान थाना परिसर बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार बंदीगृह, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का जायजा लिया गया उन्होंने परिसर को साफ रखने कार्यालय में अभिलेखों को दुरुस्त रखने व मीनू के अनुसार पोषण युक्त भोजन तैयार करने शस्त्रागार में शास्त्रों को नियमित सफाई करने निष्प्रयोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोग से संबंधित लावारिस और जप्त वाहनों का भी निर्देश दिए।

इसके बाद मिशन शक्ति कक्ष महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए उन्होंने ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर उनका हाल जानने के साथ क्षेत्र से संबंधित अपराध और अपराधियों की जानकारी रखने और जानकारी बीट पुलिस अधिकारियों से साझा करने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। और उनको बैग और टॉर्च भी वितरण किया।

निरीक्षण के दौरान खड्डा सीओ वीरेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी सिद्धार्थ वर्मा, रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह उप निरीक्षक रणजीत सिंह, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र वत्स चौकी प्रभारी लक्ष्मीगंज ओम प्रकाश गुप्ता, खोटही चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी, दीवान हिमांशु सिंह, कांस्टेबल नेबुलाल, कांस्टेबल अरविंद यादव सहित तमाम पुलिस लोग मौजूद रहे।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *