पुलिस ने तीन बाइक कब्जे में लिया

 

– बाइक छोड़कर युवक हुए फरार, मौके से तीन मोटरसाइकिल जब्त।

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

कुशीनगर। शनिवार रात्रि कसया थाना क्षेत्र के कसया-सपहा मार्ग पर प्रेमनगर नहर के समीप सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर इधर-उधर भागने लगे।
शनिवार रात्रि पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवकों के पास पहुंची तो कई युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने तीन बाइक को कब्जे में लेकर स्थानीय थाना पर लेकर चली गयी। इस दौरान सिपाही महेंद्र यादव, अमित यादव मौजूद रहे। हल्का एसआई वरुणेश उपाध्याय ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान तीन लावारिस मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया है।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *