पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल, वाहन सहित दो गिरफ्तार, 11राशि गौवंश बरामद।

सह संपादक वैभव तिवारी / 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA

एक पिकप व एक मैजिक वाहन से वध हेतु तस्करी कर बिहार राज्य ले जायी जा रही 11 राशि गौवंश

बुधवार को थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत कुछ पशु तस्करों के होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना तरयासुजान, थाना तमकुहीराज व थाना पटहेरवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत बहादुरपुर चौकी के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन तथा एक मैजिक वाहन आते दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार व्यक्ति द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया।

जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी पहचान संजय यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी करम्बर मठिया थाना खेजुरी जनपद बलिया के रुप में हुई जिसको गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके एक अन्य साथी रोशन सिंह पुत्र नन्हे सिंह निवासी धनी छपरा थाना माझी जनपद छपरा राज्य बिहार को मौके से गिरफ्तार किया गया। मौके/कब्जे से 11 राशि गौवंश, दो अदद चार पहिया वाहन(पिकप व मैजिक),01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस, 01 अदद खोखा कारतूस, दो अदद लकडी का ठीहा, दो अदद बांका,दो अदद मजबूत रस्सी, 600/- रुपया नगद आदि बरामद किया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।

बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में बताया कि अभियुक्तों का/> एक संगठित गिरोह है। जो विभिन्न जनपदों से गोवंशींय पशुओं को वाहनों पर क्रुरतापूर्वक लाद कर वध हेतु बिहार ले जाते है।

गौकशी कर अवैध धन अर्जित करते है। जिसे आपस में बाट लेते है। अभियुक्तों पर मु0अ0सं0 210/2025 धारा के तहत तरयासुजान थाने में कार्रवाई हुआ।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचानसंजय यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी करम्बर मठिया थाना खेजुरी जनपद बलिया, उत्तर प्रदेश (मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार) और रोशन सिंह पुत्र नन्हे सिंह निवासी धनी छपरा थाना माझी जनपद छपरा, बिहार (मौके से गिरफ्तार) के रूप में हुई है। अभियुक्त संजय यादव का अपराधिक इतिहास 1-मु0अ0स0 498/2023 धारा 323/506 भादवि थाना कोतवाली बलिया जनपद बलिया 2-मु0अ0सं0 339/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुखपुरा जनपद बलिया रहा है।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह थाना तरयासुजान, निरीक्षक सुशील शुक्ला,थानाध्यक्ष शविनय कुमार मिश्रा थाना पटहेरवा ,उ0नि0 श्री अनुराध शर्मा चौकी प्रभारी बहादुरपुर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *