पेड़ से लटकता मिला कबाड़ का काम करने वाला बुलेट मजदूर की लाश।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार 

Avdhesh Kumar

तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़

नोनियापट्टी निवासी एक मजदूर की सोमवार की दोपहर घर से कुछ दूर सलेमगढ़ के पठानी टोला के समीप शीशम के पेड़ से लटकती लाश मिली। सूचना मिलने पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में जुटी है। Police

तरयासुजान थाना के बहादुरपुर चौकी क्षेत्र के सलेमगढ़ नोनियापट्टी निवासी 30 वर्षीय बुलेट पुत्र रामचंद्र परिवार के सात सदस्यों के साथ गांव में ही रहता था।

दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार की आजीविका चलाता था। बुलेट सुबह गांव के बगीचे के तरफ घूमने के लिए गया था, लेकिन काफी समय तक नहीं लौटा।

पत्नी मिंता देवी बड़े बेटे को गांव में ढूंढने के लिए भेजा। किसी ने बताया कि मजदूरी करने चला गया है। दोपहर में पता चला कि सलेमगढ़ के पठानी टोला के समीप शीशम के पेड़ में बुलेट ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है।

इसके बाद से परिवारीजनों का रो रोक बुरा हाल है। मृतक बुलेट की पत्नी

मिंता देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही है। बेटे और दो बेटियां हैं। सभी लोगों के मुताबिक किसी बात को लेकर घर में पत्नी से उसकी कहासुनी हुई थी।

इससे वह नाराज होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

युवक की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती।

बड़े भाई ने ससुराल में लगाई थी फांसी

पडरौना। मिंता देवी का पहला पति बुलेट का बड़ा भाई था। उसने ससुराल में जाकर आत्महत्या कर ली थी।

उसकी मौत होने पर भाभी की इकलौते देवर के साथ दूसरी शादी हुई थी। दोनों पति से चारच्चे हुये। अब छोटे भाई ने गांव के समीप मच्छरदानी का फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इससे पूरा गांव हतप्रभ है।

वहीं पत्नी और बूढी मां बार-बार बेहोश हो जा रही है। सलेमगढ़ नोनियापट्टी निवासी बुलेट पुत्र रामचंद्र की शादी आठ साल पूर्व भाभी मिता देवी के साथ हुई थी।

इस संबंध में तरयासुजान थाना अध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *