फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के रामकोला विकास खंड में सोमवार को नए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। खड्डा से स्थानांतरित होकर आए प्रदीप मल्ल ने एडीओ पंचायत का कार्यभार संभाला।
वह मनोरंजन लाल श्रीवास्तव का स्थान लेंगे। श्रीवास्तव का स्थानांतरण जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर तमकुही विकास खंड में किया गया है।
प्रदीप मल्ल को रामकोला विकास खंड में पंचायत विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यों में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को गति देना शामिल है। साथ ही वह पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करेंगे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रदीप मल्ल
ने तुरंत कार्यालय में अपना काम शुरू कर दिया। वह कार्यालय में सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए दिखाई दिए।
