प्राथमिक विद्यालय ईमिलहा लाला छपरा में तिरंगा फहराया गया

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय ईमिलिहा लाला छपरा में तिरंगा फहराया गया तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान हुआ और स्कूल के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये।
तिरंगा फहराने का काम ग्राम प्रधान संपूर्ण देवी लाला छपरा के द्वारा किया गया प्राथमिक विद्यालय इमिलिहा के प्रधानाध्यापक त्रिलोकी प्रसाद शिक्षक गण सुनील कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा, पंकज पांडे, जयप्रकाश यादव मौजूद रहे इसके साथ ही गांव के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे डॉक्टर संतोष नायक, छेदी अंसारी, राम अवध सिंह, विशुन दयाल, राहुल जायसवाल, पूजा, तृप्ति, शैलेश कुमारी आदि लोग भी मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिलोकी प्रसाद ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ जिसमें वीर सपूतों ने और सभी वर्ग के लोगों ने अपनी शहादतें पेश की तब जाकर हमारा देश आजाद हुआ और जश्ने आजादी मनाई गई हम सभी का कर्तव्य है कि नफरत को मिटाकर आपसी सौहार्द भाई चारगी के साथ 15 अगस्त को जश्ने आजादी मनाएं तिरंगा हमें आपसी सोहार्द एकता भाईचारा का संदेश देता है हम सभी भारत वासियों का कर्तव्य है कि तिरंगे के लिए मर मिटने को सदा तैयार रहें और जब भी 15 अगस्त हमें नसीब हो तो मिलजुल कर जश्ने आजादी हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *