प्रेस नोट जनपद कुशीनगर दिनांक-19.07.2025

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कुशीनगर पुलिस द्वारा दहेज हत्या आदि के मुकदमे में प्रभावी पैरवी कर एक अभियुक्त को 07 वर्ष के सश्रम कारावास व कुल 17,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलायी गयी

“ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत निरन्तर प्रभावी पैरवी कर दोषी अभियुक्त को सजा दिलवायी जा रही है जिसके क्रम में थाना कसया पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 463/2001 धारा 498ए, 304बी, 201, 302/34 भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट में दोषी अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय पुलिस व मॉनिटरिंग सेल के द्वारा प्रभावी पैरवी किया गया, जिसके फलस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा आज दिनांक 19.07.2025 को अभियुक्त दुर्गा मिश्र पुत्र रामनरेश मिश्र निवासी चकदेइयां थाना कसया जनपद कुशीनगर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाकर अपराध सिद्ध करते हुए उपरोक्त अभियुक्त को 07 वर्ष का सश्रम कारावास व कुल 17,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा दिलायी गयी।

अभियुक्त को सजा दिलाने में विवेचक क्षेत्राधिकारी श्री शिवा जी, अभियोजन अधिकारी- एडीजीसी श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय (न्यायालय का नाम- एडीजे-03 पडरौना कुशीनगर), प्र0नि0 कसया श्री अमित शर्मा, पैरोकार का0 श्रीकांत मौर्य थाना कसया का सराहनीय योगदान रहा है।

सोशल मीडिया सेल
जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *