संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
थाना तरयासुजान पुलिस के द्वारा एक नफर अभियुक्त के साथ एक अदद कार हुण्डई यूपी-32CU3205 के साथ 8 पेटी बन्टी बबली (360 पाऊच प्रत्येक 200 ML कुल मात्रा 72 लीटर अवैध देशी शराब बरामद होना।
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाये जा रहे अवैध शराब निष्कर्षण बिक्री रोक-थाम में थाना तरयासुजान पुलिस की टीम द्वारा अभियान के दौरान मुखबीर की सूचना पर दिनांक 21.07.2025 समय 12.20 बजे एक नफर अभियुक्त धनन्जय कुमार पुत्र नकछेद साकिन रामपुर बंगरा थाना तरयासुजान जनपद कुशनगर उम्र करीब 24 वर्ष के साथ एक अदद कार हुण्डई यूपी-32CU3205 के साथ कुल 8 पेटी बन्टी बबली (360 पाऊच प्रत्येक 200 ML कुल मात्रा 72 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई ।मौके से मय माल बरामद कर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 238/2025 धारा 60 /72 आबकारी अधि0 थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- धनन्जय कुमार पुत्र नकछेद साकिन रामपुर बंगरा थाना तरयासुजान जनपद कुशनगर
बरामदगी का स्थल- रामपुर बंगरा थाना तरयासुजान जनपद कशीनगर ।
अपराध का तरीका- अभियुक्त द्वारा पूछने पर बता रहा है कि साहब बिहार मे शराब पूर्ण रूप से बंद है। उ0
प्र0 के आसपास बार्डर क्षेत्रो से शराब भठ्ठीयो से शराब खरीदकर बिहार मे ले जाकर ऊचे दामो पर बेचते है।
बरामदगी का विवरण-
एक अदद कार हुण्डई यूपी-32CU3205 के साथ कुल 8 पेटी बन्टी बबली (360 पाऊच प्रत्येक 200 ML कुल मात्रा 72 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक श्री धनवीर सिह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 अरविन्द कुमार (चौकी प्रभारी नितफेडिया) थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
3-का0 दीपक सिह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर ।
