“मेरे अपने टीम” द्वारा विकासखंड सेवरही के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक का किया आयोजन
“मेरे अपने टीम” के बैनर तले आज दिनांक 27 अप्रैल 2025 को जूनियर हाईस्कूल, तरया सुजान में विकासखंड सेवरही के सभी सम्माननीय सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बैठक का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक में पूर्व निर्धारित योजना एवं लक्ष्यों के अनुरूप विभिन्न विषयों, समस्याओं एवं संभावनाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, आगामी कार्ययोजनाओं के लिए व्यावहारिक एवं सकारात्मक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।
यह बैठक सभी सदस्यों के उत्साह, समर्पण एवं सहयोग की मिसाल बन गई, जिससे भविष्य के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त दिशा मिलेगी।
टीम के अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —
“साथ चलेंगे – कुछ बेहतर करेंगे।”
उन्होंने सदस्यों की ऊर्जा और समर्पण भावना की सराहना करते हुए कहा कि “मेरे अपने टीम” विकास की नई इबारत लिखने के लिए कटिबद्ध है।
बैठक का सफल संचालन अनुज श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अंत में सभी ने संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित अजित राय प्रमोद ओझा शालू सिंह गोविंद यादव पूनम राय मनोज कुमार सुमित तिवारी विजय चौरसिया सुरेश चौहान अजिमा खातून साधना पाण्डेय शिवजी यादव पूजा यादव सुरेश चौहान ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया।
