फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनाने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनाने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।
इनके पास से भारी मात्रा में कूट रचित सरकारी मुहरें,फर्जी जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, लैपटाप तथा 5100 /- रुपए नगद पुलिस ने बरामद किया है।
सोमवार को थाना रविन्द्र नगर धूस तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व आधारकार्ड बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 05 अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त 8 लैपटॉप (विभिन्न कंपनियों के), 6 मल्टीमीडिया व एंड्रॉयड मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के), 10 कूट रचित सरकारी मुहरें, 19 फर्जी आधार कार्ड, 15 कूट रचित जन्म प्रमाण पत्र, तथा अपराध से अर्जित 5100/- रुपये नकद (भारतीय मुद्रा) बरामद किए गए।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है,जिसका सरगना मोहन कुमार गौड़ है। यह गिरोह सीएससी सेंटर की आड़ में अपराध करता है। सक्रिय सदस्यों में दिलीप कुमार चौधरी, रजवन्त गुप्ता, असफाक अंसारी,और सोनू कुमार यादव के साथ मिलकर ये लोग जन्म प्रमाण पत्रों के क्यू आर कोड को स्कैन कर मूल दस्तावेजों को हैक करता है। इसके बाद डेटा में हेर फेर करके फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड तैयार किए जाते हैं। यह गिरोह व्हाट्सएप ग्रुप डिजिटल बड्डी (मो.नं. 8910563724) के जरिए भोले-भाले लोगों से संपर्क करता है और त्वरित प्रमाण पत्र के नाम पर फोन पे के माध्यम से अधिक धन वसूलकर कूट रचित दस्तावेज प्रदान करता है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी थाना रविन्द्र नगर,प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत साइबर सेल जनपद कुशीनगर मय टीम,व0उ0नि0 जीत बहादुर यादव,उ0नि0 महेन्द्र यादव,उ0नि0 अभय कुमार राय,उ0नि0 भारत विशाल, हे0का0 राधेश्याम यादव, हे0का0 विमल कुमार,
का0 अमरनाथ सरोज,का0 शुभेन्द्र उपाध्याय थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *