बज बजाती नालियां और गंदे पानी से चलना हुआ दुश्वार

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार के मुख्य मार्ग पर गंदे पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, जिससे स्कूली छात्रों, आम जनता और व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है।

ग्राम पंचायत धोधरही लक्ष्मीगंज श्रीराम चौक से और स्टेशन को जोड़ने वाले देवरिया बाबू मार्ग पर पानी के जमाव के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय सुभाष,रामू,रवि,राहुल, लोगों का कहना है कि बीते कई वर्षों से इस जगह पर पानी जमा रहता है, जो नाली की सफाई न होने के कारण और भी गंभीर हो गया है।

ग्राम प्रधान सतीश मौर्या से संपर्क करने पर उन्होंने आश्वासन दिया है सफाई कराई जा रही जल्द टूटे नाली को ठीक करा दीजियेगा I
यह समस्या न केवल लोगों के लिए परेशानी का सबब है, बल्कि स्वच्छ भारत के संकल्प को भी चुनौती दे रही है।

कुछ लक्ष्मीगंज बाजार में कई जगह यही हाल इसे अमर चंद कालोनी,विद्या विकास स्कूल,इंटर कालेज जोड़ने वाली सड़क स्थानीय निवासी रवि ने बताया अक्सर स्कूली छात्र कई बार यहां पर गिर जाते हैं इससे गंभीर चोटे भी आ जाती है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है ऐसी समस्याएं हर रोज देखी गई हैं,बता दे यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है, जहां अधूरी नाली और अवरुद्ध जल निकासी मार्ग के कारण दूषित पानी सड़कों पर जमा हो रहा है।
अगर इस समस्या का समाधान होने से न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *