बसडिला गुनाकर मार्ग में सड़क पर जलजमाव से आवागमन बाधित।

 

विनोद कुमार 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA

तरया सुजान,कुशीनगर।

सेवरही विकासखंड के सलेमगढ़ उत्तरी चौराहा होते हुए जा रहे बसडिला गुनाकर मार्ग पर जलनिकास की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर लग रहा है।

जिससे सड़क तो क्षतिग्रस्त हो ही रही है साथ ही दुर्घटनाओं को भी आमंत्रित कर रही हैं आए दिन बाइक सवार गिर कर चोटिल होते हैं यह समस्या बरसात के बाद भी बरकरार रहती है।

क्योंकि उस समय घरों वो दुकानों का भी पानी सड़क पर ही बहता है लोगों के बार बार ध्यान दिलाने के बाद भी विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे रहते हैं जिससे स्थानीय लोगों के साथ साथ राहगीरों में भी आक्रोश बना हुआ है।

स्थानीय निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान विनोद पटेल, आसिफ, नंदन पाण्डेय, दीपू पाण्डेय, सुधीर पटेल, राजू पटेल, आदि ने जल निकासी की व्यवस्था,अतिक्रमण से मुक्ति,कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *