संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के तमकुहीराज में ऐतिहासिक पहल करते हुए नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर 6 (शिव शक्ति नगर) में बहुप्रतीक्षित बस स्टैंड पडाव का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के मा० पथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कर-कमलों द्वारा छोटे से प्रारूप में संपन्न हुआ था।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद और मा० परिवहन मंत्री के सशक्त नेतृत्व में इस बस स्टैंड को भव्य रूप देने के लिए 1.79 करोड़ (E1,79,93,000) की वित्तीय स्वीकृ ति प्राप्त हुई है। तमकुहीराज
विधायक डॉ असीम कुमार राय ने कहा कि यह बस स्टैंड केवल एक
संरचना नहीं, बल्कि तमकुहीराज की नई पहचान और विकास का द्वार होगा। जो न केवल क्षेत्रवासियों
को आवागमन में सुविधा देगा, बल्कि लंबी दूरी की बस सेवाओं की शुरुआत से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते भी खोलेगा। यह सिर्फ एक निर्माण नहीं, बल्कि तमकुहीराज की नई उड़न की शुरुआत है। मैं तमकुही
राज की सम्मानित जनता को भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आश्वस्त करता हूँ कि आपका यह जनप्रतिनिधि सदैव आपके विकास हेतु प्रतिबद्ध रहेगा। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
