बख्तियारपुर–बलवाहाट मुख्य मार्ग पर स्थित खजुआ चौक के समीप बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
बाइक सवार चार अज्ञात अपराधियों ने चलती कार को ओवरटेक कर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कार सवार युवक रणवीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है,
जानकारी के अनुसार, रणवीर कुमार अपने बहनोई के साथ बालमपुर से कार द्वारा सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के दाभ गांव लौट रहा था। रास्ते में खजुआ चौक के पास दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया।
बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार युवक को मारी गोली, युवक घायल ।
प्रारंभिक जानकारी में यह वारदात आपसी लेनदेन के विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी है और किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
