तमकुहीराज क्षेत्र में व्यवस्था बदहाल, लतवा बाजार में ग्रामीणों ने जताया रोष
तमकुहीराज इलाकों में 18 यी बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन तरया सूजन बिजली उपकेंद्र के सरया फील्डर से जुड़े गांवों में एक सप्ताह से दो-चार घंटे ही बिजली आती है।
यह भी लगातार नहीं रहती है। घंटों बाद कुछ मिनट के लिए बिजली आती फिर गुल हो जाती।
भीषण गर्मी से जहां लोग बेहाल है. वहीं बिजली की आंख मिचौली व कटौती ग्रामीणों के पसीने छुड़ा रही। है। बिजली गुल होने पर लोग तरया सुजान बिजली उपकेंद्र के जिम्मेदातों के सरकारी नंबर पर काल करते-करते थक जाते हैं ।
लेकिन फोन रिसीव नहीं किया जाता है।
इससे आक्रोशित लोगों ने लतवा बाजार में प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है ।
लतवा मुरलीधर बाजार में प्रदर्शन करते लोग
तरया सुजान बिजली उपकेंद्र के सरया फील्डर से जुड़े आपूर्ति बीते एक सप्ताह से बिजली आती है और जाती है ।
सरया फीडर से जुड़े लतवा बाजार, माधोपुर बुदुर्ग, गोड़इता श्रीराम, मुरलीधर, लतवा खुदरा नैनो पहाड़ों सहित 15 से 20 गांवों में 24 घंटे में मात्र दो से चार घंटे ।
आपूर्ति हो पा रही है। बृहस्पतिवार को भी सरया फीडर से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति चरमराई है।
इस दौरान आशुतोष राय, संतोष
राय, विनोद शमी, अमित कुमार, राहुल कुमार, इंतजा अली,
आस मुहम्मद, इमामुद्दीन, असलम अली, गोविन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।
ट्रांसफॉर्मर जलने से गांव में अंधेरा
अब देखना होगा कि ट्रांसफार्मर कब तक लगेगा l
