बिजली की करंट के चपेट में आने से 25 वर्षीय सोनू यादव का हाथ झुलसा

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर के टेकुआटर के हरिहर पट्टी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग निवासी 25 वर्षीय सोनू यादव मजदूरी के लिए एक विधवा महिला के खेत में सागौन के पेड़ की डाली काट रहे थे।

काम के दौरान एक डाली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर गिर गई। डाली युवक के हाथ से टच होते ही उसका बायां हाथ बुरी तरह झुलस गया। करंट के झटके से वह पेड़ से नीचे गिर गया और बेहोश हो गया।

आसपास के लोगों ने तुरंत युवक को रामकोला सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पडरौना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम ने मदद की और युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

पीड़ित की मां ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी आनंद गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *