चल रहे जूनियर हाईस्कूल को एसडीएम और बीईओ ने किया सील
बीईओ सेवरही डॉ प्रभात चंद्र राय
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
सलेमगढ़ /कुशीनगर। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है।
बुधवार को एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा और बीईओ डा. प्रभात चन्द्र राय की संयुक्त टीम ने जमसड़िया स्थित सुभाष चन्द्र बोस जूनियर हाईस्कूल को सील कर दिया।
यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर की गई। विद्यालय को पहले
ही नोटिस जारी कर बंद करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन प्रबंधक ने इसे अनदेखा कर संचालन जारी रखा था।
बीईओ की जांच रिपोर्ट में विद्यालय को अवैध घोषित करते हुए आरटीई एक्ट की धारा 18(5) के तहत कठोर कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। बुधवार को टीम विद्यालय परिसर पहुंची, मुख्य द्वार पर ताला जड़वाया और बच्चों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में नामांकन कराने
का निर्देश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस कदम का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई बाधित होने से बचाना और उन्हें सुरक्षित व नियम सम्मत वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराना है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अव्यवस्था और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, जो भी संस्थान नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और बच्चों का भविष्य सर्वोपरि माना जाएगा।
बीईओ डा. प्रभात चन्द्र राय ने कहा कि मान्यता विहीन विद्यालय शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं,।
इसके बाद बच्चों को अधिकारियों ने सर
कारी स्कूल में नामांकन करने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया और स्कूल के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया।
