9 TV समाचार भारत UP बिहार MEDiA
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी
तमकुहीराज /कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुरा में दबंगो भूमि माफियाओ के आतंक अत्याचार उत्पीड़न से विनोद कुशवाहा पुत्र संव. चन्द्रिका कुशवाहा का कुनबा परेशान भूमि विवाद में खुनी संघर्ष मारपीट दो महिलाए बुरी तरह घायल पिडित ने तमकुहीराज पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार
लगायी है। प्राप्त समाचार के अनुसार कुशीनगर जिले के थाना तमकुहीराज क्षेत्र ग्राम बिशुनपुरा निवासी विनोद कुशवाहा पुत्र स्व. चन्द्रिका कुशवाहा अपने परिवार बच्चो के साथ मुम्बई ठाणे में रहकर मेहनत मजदुरी कर परिवार बच्चों का अमण भीषण करता है जो रोजगार के सिलसिले में हमेशा बाहर रहताहै।
जिस का नाजायज फायदा
उठाकर इस के दबंग पाटीदार रामअवध कुशवाहा पुत्र स्व मंगल कुशवाहा अपने परिजनों के साथ मिलकर विनोद कुशवाहा की बंटवारे की निजी भूमियौ पर अवैध कब्जा कर लिए है जब विनोद अपने परिवार बच्चों के साथ अपने घर आया तो भूमि पर अवैध कब्जा देखकर भौचक रह गया विनोद कुशवाहा गांव में पंचायत कराई बराबर की हिस्से की बात रखी पंचायत के बाद
27 मई 2025 की सुबह विनोद
कुशवाहा की पत्नी अपनी निजी भूमि में निर्माण कार्य कर रही थी की इसके दबंग भूमि माफिया पाटीदार रामअवध कुशवाहा अपने आधा दर्जन परिजनो के साथ मिलकर धावा बोल दिए और निर्माण कार्य रोक दिए तो विनोद कुशवाहा ने डायल 112 पुलिस को फोन कर दिए पुलिस मौके पर आई दोनो पक्षो को समझा बुझाकर थाने बुलाकर चली गई पुलिस को बुलाना दबंग पाटीदार
को नगावर लगा और दबंग भू माफिया पाटीदार ने अपने आधा दर्जन परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडे ईट पत्थरो से लैस होकर विनोद कुशवाहा के परिवार पत्नी पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह मारपीट कर घायल
कर दिए घर में तोडफोड कर लूटपाट मारपीट जानमाल की धमकी दिए गांव के लोगो ने वीच बचाव किए और दोनो घायल महिलाओ को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज लेकर गए जहां पर घायलों का दवा इलाज किए जा रहा है।
और स्तिथि को गंभीर देखकर डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए पिडित विनोद कुशवाहा ने तमकुहीराज पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। हालांकि इस पूरे घटना की जांच पुलिस कर रही है।
