बिहार गोपालगंज जिले में दो दिनों में तीन बाइकों की हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज

बिहार
गोपालगंज

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

जिले में दो दिनों में तीन बाइकों की हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज. नगर क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. बीते दो दिनों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

गोपालगंज. नगर क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. बीते दो दिनों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लगातार हो रहीं इन वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है.।

पुलिस ने पीड़ितों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पहली घटना कटेया थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी सतेंद्र राय के साथ हुई. वे अपने केस की पैरवी करने गोपालगंज कोर्ट पहुंचे थे.।

इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक पोस्ट ऑफिस के पास खड़ी की और अधिवक्ता से मिलने चले गये. लेकिन कुछ देर बाद लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली. आसपास पूछताछ के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला. निराश होकर उन्होंने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया. वहीं, दूसरी घटना अरार चौक क्षेत्र की है, जहां निवासी अनिल भगत की बाइक उनके घर के पास से ही चोरी कर ली गयी. तीसरी घटना नगर के वार्ड नंबर पांच से सामने आयी है. यहां पंकज कुमार अपनी बाइक लेकर सब्जी बाजार गये थे, जहां से वाहन चोरों ने उनकी बाइक पर भी हाथ साफ कर दिया. तीनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. नगर थाना पुलिस का कहना है कि वाहन चोर गिरोह की तलाश तेज कर दी गयी है और जल्द ही इन घटनाओं का खुलासा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *