बिहार के गोपालगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां शराब तस्करों का पीछा कर रहे जवानों पर हमला हो गया. जिसमें एक जवान की मौत हो
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
गोपालगंजःबिहार के गोपालगंज जिले से शराब तस्करों की बेखौफ हरकतों का बड़ा मामला सामने आया है. यहां पीछा कर रही उत्पाद विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया. हमले में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई. घटना विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास की है. जानकारी के मुताबिक, *शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे यूपी से शराब की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी*.
सूचना पर उत्पाद टीम बलथरी चेकपोस्ट से छापेमारी के लिए निकली. टीम ने शराब तस्करों का पीछा करना शुरू किया और जैसे ही सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पहुंची, तस्करों ने हमला कर दिया. हमले के दौरान होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार शर्मा के सिर पर जोरदार चोट लगी. वह मौके पर ही गिर पड़े और अत्यधिक खून बह जाने से बेहोश हो गए. साथी जवानों ने तुरंत उन्हें उठाया और सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
हमले में एक अन्य जवान को भी हल्की चोट आई है. मृतक जवान की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंगाल खाड़ निवासी बादशाह शर्मा के पुत्र, 35 वर्षीय अभिषेक कुमार शर्मा के रूप में हुई है. वे लंबे समय से उत्पाद विभाग के साथ ड्यूटी पर तैनात थे. उनकी अचानक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया.
परिवार का आरोप
परिवार का कहना है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि शराब तस्करों की सुनियोजित साजिश है. उनका मानना है कि तस्करों ने जानबूझकर हमला किया ताकि टीम शराब की खेप तक न पहुंच सके. परिजनों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही मद्य निषेध अधीक्षक अमृतेश कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शराब तस्करों का पीछा करते समय यह हादसा हुआ. उनके मुताबिक, पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
पहले भी हो चुका है हम
ला
यह पहली बार नहीं है जब गोपालगंज में शराब तस्करों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया हो. 30 सितंबर को भी कुचायकोट थाना क्षेत्र में एसएमडी जलालपुर कॉलेज के पास शराब तस्करों ने होमगार्ड जवान बसंत मांझी को गोली मार दी थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाएं साबित करती हैं कि इलाके में शराब तस्कर किस तरह बेलगाम और बेखौफ हैं. गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही. पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से तस्कर लगातार बड़ी मात्रा में शराब बिहार में ला रहे हैं. इसी अवैध धंधे पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद विभाग की टीमें लगातार छापेमारी करती हैं. लेकिन अब तस्करों ने सीधे पुलिस और जवानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है.
