बेटे को क्यों डांटा? स्कूल में घुसे परिजनों ने टीचर्स पर बरसाईं लाठियां।
संपादक अखिलेश द्विवेदी 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
एक तरफ देश ‘शिक्षित भारत-विकसित भारत’ का सपना देख रहा है. वहीं, दूसरी तरफ बिहार के गया जिले से एक टीचर पर हमले की घटना सामने आई है.।
पीड़ित टीचर ने छात्र को होम न करके आने पर डांटा था. इसी बात पर गुस्साए छात्र के परिजनों ने टीचर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में टीचर को गंभीर चोटें आई है. साथ ही बीच-बचाव करने से कई अन्य टीचर्स भी घायल हुए हैं. इस घटना की पूरे इलाके में खूब चर्चा हो रही है.
गया जिले के शहवाजपुर स्थित मध्य विद्यालय में शनिवार को स्कूल में उस वक्त खलबली मच गई, जब होमवर्क न करने पर एक छात्र को समझाने वाले टीचर पर उसी छात्र के परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया.
इस हमले में टीचर राकेश रंजन श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बीच-बचाव करने आए अन्य टीचर्स को भी चोटें आईं. घटना न केवल एक टीचर पर हमला
है, बल्कि यह पूरे शिक्षा तंत्र, नैतिकता और शिक्षक-अभिभावक रिश्तों पर गहरा प्रश्नचिह्न है.
