संपादक अखिलेश द्विवेदी/
9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
तमकुहीराज/ कुशीनगर । पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव मेहदिया बुजुर्ग, पड़ीराजा व बभनौली के ग्रामीणों ने बैनामे की जमीन में फजीर्वाड़ा कर चकबंदी के आदेश से नाम अंकित कराने को लेकर मंगलवार के दिन प्रदर्शन किए।
बैनामे के जमीन पर फर्जीवाड़े का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन
अलग अलग तारीख में बैनामा लिया गया था, बैनामा में खारिज दाखिल व नामांतरण की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अपने बैनामे के जमीन पर काबिज हो गए। जिसमे लगभग एक दर्जन बैनामा धारक पक्का निर्माण कर अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। पीछले वर्ष चकबंदी अधिकारी पडरौना की फर्जी आदेश को दिखाकर उक्त बैनामे की जमीन में आपत्ति दर्ज कर हम सभी को प्रताणित किया जा रहा है।
उक्त प्रकरण को लेकर हम सभी बैनामेदार मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी हाजरी लगा चूके है मुख्यमंत्री
के आदेश के बावजूद भी स्थानीय तहसील प्रशासन हम लोगों को नहीं सुन रहा है।
प्रदर्शन कारियों ने चेतावनी दी की उक्त मामले मे फजीर्वाड़ा करने वाले व्यक्ति पर काररवाई नहीं होती हैं तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।
