संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
यजमान थाना अध्यक्ष धनवीर सिंह और बहादुरपुर पुलिस चौकी अनुराग शर्मा द्वारा महामंत्र अषंटजाम पुजा समापन हुआ।
सलेमगढ़, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित ब्रह्मलीन दोना शुक्ल महराज धाम में पुलिस चौकी बहादुरपुर और अखंड महामंत्र अष्टयाम के जाप का सकुशल समापन हो गया।
विशाल भंडारा कन्या पूजन
के साथ शुरू हुआ। इस पूजा में क्षेत्र की सर्वप्रथम सभी कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया।
और कन्याओं को विदाई भेंट स्वरूप चुनरी और पांच बर्तन और 101 रुपए के साथ भेंट दिया गया
तरया सुजान थाना क्षेत्र के यूपी बिहार सीमा पर स्थित प्रसिद्ध बाबा दोना शुक्ल महाराज स्थान पर शनिवार को साढ़े ग्यारह बजे से वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ अखंड महामंत्र हरे राम.. हरे कृष्णा.. अष्टयाम का नाम यज्ञ प्रारंभ हो गया,।
जिसका समापन आज कन्या पूजन और विशाल भंडारा के साथ संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तरया सुजान पुलिस के सहयोग से ब्रह्मलीन बाबा दोना शुक्ल महाराज स्थान पर चौबीस घंटे का महामंत्र अष्टयाम का जाप हुआ ।
यज्ञ की मुख्य यजमान चौकी प्रभारी ब
हादुरपुर अनुराग शर्मा और तरया सुजान थाना अध्यक्ष धनवीर सिंह
चौबीस घंटों से चल रहे यज्ञ का समापन कन्या पूजन और विशाल भंडारा के साथ हुआ ।
आज रविवार तीन अगस्त को दोपहर तीन बजे से शुरू हो रहे भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को कृतार्थ किया ।और ब्रह्मलीन दोनाशुक्ल बाबा की कृपा पात्र बने। इस अवसर पर , वैभव कुमार तिवारी, राजू दुबे, पत्रकार सुरेन्द्र द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश यादव, पंडित मोहन बाबा, विद्या दुबे, रामचन्द्र, कौशल सिंह, कृपा गुप्ता, राजेश ,अभिषेक आदि श्रद्धालु ग्रामवासी उपस्थित रहे।
