भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ मनायी खुशी । चेयरमैन विनय जायसवाल

पटहेरवा। पटहेरिया चौराहे पर सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई किए जाने पर भाजपा के पटहेरवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
कार्यकर्ताओं और दुकानदारों ने हाथ में तिरंगा लेकर बुधवार की शाम देश भक्ति का नारा लगाते हुए पटाखे फोड़े।

भारतीय वायु सेना द्वारा आतंकियों पर की गई कार्रवाई के बाद लोग हर तरफ जश्न मना रहे हैं।


इसी क्रम में बुधवार की शाम पटहेरवा क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय के नेतृत में कार्यकर्ताओं व दुकानदारों ने हाथ में तिरंगा लेकर देश भक्ति का नारा लगाया।

भाजपा के पटहेरवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया

हाथ में तिरंगा लेकर देश भक्ति का नारा लगाते हुए फोड़े पटाखे

तिरंगा लेकर देश भक्ति नारे के साथ जुलूस निकाला। इन लोगों ने चौराहे पर पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान श्रीनिवास राय, अमलेश तिवारी,

संजय राव, हरेंद्र तिवारी, योगेश गुप्ता, बिरेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *